जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने सलखन में किया पौधारोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

‘सेवादल का योद्धा लगाएगा पेड़’ अभियान के तहत सहकारी समिति परिसर में रोपे फलदार व छायादार पौधे; आधुनिक भारत के निर्माण में पूर्व पीएम के योगदान को किया याद

जांजगीर-चांपा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस सेवादल जांजगीर-चांपा द्वारा नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम सलखन स्थित सहकारी समिति परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष वी.बी. निवास के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ‘सेवादल का योद्धा लगाएगा पेड़’ अभियान के तहत फलदार और छायादार पौधे रोपे।

पर्यावरण संरक्षण ही भावी पीढ़ी के लिए सच्चा उपहार: देव कुमार पाण्डेय

img com 2026082018545367015055996550809002898

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीक और विकास की नई दिशा दी थी। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आज पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आना समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना ही हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा उपहार है। ग्राम सलखन के सरपंच रामकृष्ण कश्यप ने भी पौधारोपण में भागीदारी निभाते हुए ग्रामीणों से रोपे गए पौधों की निरंतर देखभाल करने का आग्रह किया।

सेवा कार्यों का अन्य ब्लॉकों में भी होगा विस्तार

इस अवसर पर नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्याम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, जांजगीर शहर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, जिला सचिव हनुमान कश्यप, ब्लॉक सचिव रवि कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य रामफल कश्यप, संस्था प्रबंधक पुष्कर साहू, महेश साहू, विजय मल्होत्रा, लक्ष्मण कुर्रे, कलाराम साहू, पंच कुमार कश्यप, छोटेलाल साहू और प्रमोद वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। सेवादल पदाधिकारियों ने बताया कि राजीव गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिले के अन्य ब्लॉकों में भी पौधारोपण और जनकल्याणकारी सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button