क्राइमजाँजगीर -चाँपा

नवागढ़ में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाइकिल की डिक्की से करीब 1 लाख रुपये का गांजा बरामद, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

थाना नवागढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो गांजा के साथ 46 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये है। आरोपी के कब्जे से गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 01 निवासी खलील मोहम्मद मोटरसाइकिल की डिक्की में गांजा रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया।

डिक्की की तलाशी में मिला गांजा

पुलिस ने मोटरसाइकिल की विधिवत तलाशी ली। इस दौरान डिक्की से 2 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।

NDPS एक्ट में मामला, न्यायिक रिमांड

पुलिस के अनुसार आरोपी खलील मोहम्मद, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 नवागढ़ के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस ने अवैध गांजा, शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री या परिवहन की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, एएसआई रामकृष्ण आदित्य सहित थाना नवागढ़ स्टाफ का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button