bjpChhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’, जिले की तीनों विधानसभाओं में पहुंचेगा रथ

कचहरी चौक स्थित सांस्कृतिक भवन से हुआ शुभारंभ; सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

जांजगीर-चांपा। 30 अगस्त 2026। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा रविवार को कचहरी चौक स्थित सांस्कृतिक भवन से भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का आगाज संत रविदास जी के तैलचित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान रोहिदास समाज के प्रबुद्धजनों, धर्मगुरुओं और नगर के गणमान्य नागरिकों को शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश आज भी प्रासंगिक: डॉ. राजीव सिंह

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने संत रविदास जी के जीवन-दर्शन और सामाजिक समरसता के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को बाह्य आडंबरों से मुक्त होकर मन की पवित्रता, समानता, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार वर्तमान समय में भी समरस समाज के निर्माण के लिए पथप्रदर्शक हैं।

सांसद कमलेश जांगड़े और नारायण चंदेल ने किया संबोधित

सांसद कमलेश जांगड़े ने संत रविदास जी के चरणों में नमन करते हुए समाज के हर वर्ग को उनके बताए आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समानता की स्थापना को समर्पित रहा।

तीनों विधानसभाओं के प्रत्येक मंडल और मंदिरों से गुजरेगी यात्रा

समारोह के उपरांत सुसज्जित रथ में पवित्र कलश स्थापित कर ‘कलश वंदन यात्रा’ को रवाना किया गया। यह यात्रा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों—जांजगीर-चांपा, अकलतरा और पामगढ़ के प्रत्येक मंडल व प्रमुख मंदिरों से होकर गुजरेगी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री नंद चौधरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजेश्वर पाटले ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलादेवी पाटले, रामदेव कुमावत, प्रशांत सिंह ठाकुर, अमर सुल्तानिया, रजनी साहू, रेखा गढ़ेवाल, नंदनी राजवाड़े, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, संतोष लहरे, राकेश रूपवानी, रमेश सोनवानी, पंकज अग्रवाल, समीर शुक्ला, आशुतोष गोस्वामी, धनंजय सिंह, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, संतोषी दुबे, संतोषी सिंह, पूजा राठौर, प्रतिमा डहारे, मेघा यादव, हरदेव टंडन, नवीन राठौर, हितेश यादव, अनिल शर्मा, आकाश सिंह, मोहन यादव, समर्थ सिंह, नरेंद्र कौशिक, गुरुदयाल पाटले, संतोष थवाईत, हरिहर आदित्य, गोपेश, साकेत तिवारी, विक्की सिंह, देवव्रत उपाध्याय, विवेका गोपाल, सुधीर झाझड़िया, पलाश चंदेल, सोनू यादव, हरि सोनवानी, दिनेश राठौर, नंद यादव, प्रदीप सोनी, यशवंत साहू, रितेश अग्रवाल, गोलू दुबे, कालू सेन, डॉ. सोनू यादव, चुन्नी राठौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img com 2026083018010090307545558823047234971

Related Articles

Back to top button