Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर ITI में रोजगार मेला, 10 सितंबर को 190 पदों पर भर्ती का मौका

3 कंपनियां लेंगी भर्ती, चयनित युवाओं को मिलेगा ₹12 हजार से ₹29 हजार तक वेतन

जांजगीर-चांपा। 8 सितंबर 2026। जांजगीर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर द्वारा शासकीय आईटीआई जांजगीर में 10 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की 3 कंपनियां कुल 190 पदों पर भर्ती करेंगी।

190 पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में कैरियर ट्री चेन्नई द्वारा ट्रेनी के 150 पद, चैतन्य फाइनेंस इंडिया लिमिटेड रायगढ़ द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 20 पद और भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वारा बीमा सखी के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।

₹12 हजार से ₹29 हजार तक वेतन

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग/बीई निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹12,000 से ₹29,000 तक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जांजगीर, सक्ती, डभरा तथा चेन्नई सहित अन्य स्थानों पर रहेगा।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचे

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड साथ लेकर 10 सितंबर को निर्धारित समय पर शासकीय आईटीआई जांजगीर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा/सक्ती से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button