Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का दो दिवसीय प्रवास, जांजगीर और शिवरीनारायण में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

16 और 17 सितंबर को भागवत कथा, जन्मोत्सव और विश्वकर्मा महाआरती में लेंगे हिस्सा, दूधाधारी मठ रायपुर से होगा आगमन

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का दो दिवसीय जांजगीर-चांपा प्रवास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, महन्त जी महाराज 16 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर जांजगीर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण, जन्मोत्सव और भगवान विश्वकर्मा जयंती की महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे।

16 सितंबर: जांजगीर, नैला और राहौद में रहेगा प्रवास

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर को जांजगीर आगमन के पश्चात वे अपराह्न 3:00 बजे भोपालपुरिया परिवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे नैला स्थित बसईवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 6:00 बजे उनका आगमन नगर पंचायत राहौद में होगा, जहां वे देवांगन परिवार के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसके उपरांत वे धर्मनगरी शिवरीनारायण पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम शिवरीनारायण मठ में निर्धारित है।

17 सितंबर: बम्हनीडीह में भागवत कथा और जांजगीर में विश्वकर्मा महाआरती में लेंगे भाग

प्रवास के दूसरे दिन 17 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे राजेश्री महन्त जी महाराज शिवरीनारायण से बम्हनीडीह के लिए प्रस्थान करेंगे। बम्हनीडीह में वे गगन जयपुरिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 5:50 बजे पुनः जांजगीर पहुंचेंगे, जहां राजमिस्त्री कल्याण संघ द्वारा आयोजित भगवान विश्वकर्मा की महाआरती में सम्मिलित होंगे। सभी कार्यक्रमों के संपन्न होने के बाद वे रायपुर के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 10:30 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर में होगा।

Related Articles

Back to top button