Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा जी की पूज्य माताजी श्रीमती कुसुम सिन्हा जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए लिखा:
“छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा जी की पूज्य माताजी श्रीमती कुसुम सिन्हा जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!!”
श्रीमती कुसुम सिन्हा जी के निधन की खबर मिलने के बाद से ही न्यायिक जगत और प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर है। कई अन्य गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्य न्यायाधीश एवं उनके परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।




