बरगढ़ में होगा राष्ट्रीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट जांजगीर-चांपा के चार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम में शामिल

जांजगीर-चांपा। दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हुए दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (डीसीसीबीआई) द्वारा पहली बार राष्ट्रीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 21 से 23 फरवरी तक उड़ीसा के बरगढ़ जिला स्थित लेंगू मिश्रा क्रिकेट स्टेडियम में संपन्न होगी।
टूर्नामेंट में चार राज्यों छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और गुजरात की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में जांजगीर-चांपा जिले के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों में धनंजय यादव (कप्तान), केशव चौहान, राकेश कश्यप तथा अमित बरेठ शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के लिए यह गर्व का विषय है और उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा है।




