bjpChhattisgarhजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 4 नवंबर को जांजगीर में पदयात्रा निकालेगी भाजपा

भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला में बनी रणनीति; पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और संगठन प्रभारी राजेंद्र वैष्णव ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

🔴 जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा की जिला स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के आगामी “लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ” अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। अभियान के तहत आगामी 4 नवंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर में एक विशाल पदयात्रा निकालने और समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी वर्ग से सीधा संवाद स्थापित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

विरोध के नाम पर अराजकता लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत: नारायण चंदेल

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन विरोध की आड़ में अराजकता का माहौल बनाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पूरी तरह विपरीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज को ऐसे तत्वों के प्रति सचेत करें और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं।

4 नवंबर को विशाल पदयात्रा और बुद्धिजीवियों से संवाद: अम्बेश जांगड़े

भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि पार्टी कार्यकर्ता जिले भर में बुद्धिजीवी वर्ग से संपर्क कर उनसे संवाद करेंगे। इसके साथ ही 4 नवंबर को जिला मुख्यालय में पदयात्रा आयोजित की जाएगी, जिसके जरिए आमजन को लोकतंत्र की रक्षा और भीड़तंत्र के खतरों के प्रति जागरूक करने का स्पष्ट संदेश दिया जाएगा।

विधानसभा में कमल खिलाने के संकल्प के साथ जुटें कार्यकर्ता: राजेंद्र वैष्णव

जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र वैष्णव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा, “इस बार हमें विधानसभा में कमल खिलाना है। सभी कार्यकर्ता पूरी लगन और समर्पण के साथ अभी से चुनावी मैदान में जुट जाएं।” वहीं कार्यशाला में रामदेव कुमावत सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में जिले भर के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button