जाँजगीर -चाँपा

स्व. बंशीलाल देवांगन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

चांपा में दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में हुए शामिल, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला (थाना पारा) पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

img com 2026062919330076318053897559120730763

समाज के प्रति योगदान को किया नमन

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन का समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन का 19 जून 2026 को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे अपने पीछे पांच पुत्रों एवं चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना

img com 2026062919330092638288818811420969545

चांपा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंझली तालाब पार स्थित भगवान गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पवन साय, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला की अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, मोतीलाल देवांगन एवं निर्मल सिंहा, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू, उमा राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय, टिकेश्वर गबेल, अमर सुल्तानिया, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजजनों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

img com 2026062919330067206220886440697369938

Related Articles

Back to top button