छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की सेमरा शाखा नए भवन में स्थानांतरित, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार

सेमरा शाखा के नए भवन का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ। ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग और विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई।
🔴 Aaj Ki Baat News |
छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की सेमरा शाखा नए भवन में स्थानांतरित हो गई है। नवीन भवन परिसर का उद्घाटन सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोड़ा, क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन चौधरी, शाखा प्रबंधक सुरजीत सिंह डनसेना, प्रबंधक किशोर कुमार सोने, सहायक प्रबंधक तुषार कंवर, कार्यालय सहायक हेमराज काजी सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन चौधरी ने ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग सहित डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही कार लोन, होम लोन, गोल्ड लोन एवं अन्य ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और अधिक से अधिक डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राहकों ने बैंक की आधुनिक सुविधाओं, बेहतर ग्राहक सेवा और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार की सराहना की। उन्होंने नए भवन में मिलने वाली सुविधाओं को ग्राहकों के लिए लाभकारी बताया।






