जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा में राजस्व निरीक्षकों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया नवीन पदस्थापना आदेश

प्रशासनिक एवं कार्यालयीन व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से भू-अभिलेख शाखा अंतर्गत कार्यरत राजस्व निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रशासनिक एवं कार्यालयीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिले में भू-अभिलेख शाखा अंतर्गत कार्यरत राजस्व निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न राजस्व निरीक्षक मंडलों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की गई है।

इन राजस्व निरीक्षकों की हुई नई पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार अशोक कुमार साहू को जांजगीर से अमोरा, मिमांशु भास्कर को सुकली से मुलमुला, ऋचा राठौर को बिरगहनी से नजूल चांपा तथा चंदराम साहू को नवागढ़ से पहरिया पदस्थ किया गया है। चंदराम साहू को खिसोरा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी प्रकार पिनाज आर. कुरैषी को अमोरा से बिरगहनी, किशोर सिंह सिदार को शिवरीनारायण से सारागांव, जितेंद्र सिंह को अकलतरा-कोटगढ़ से बलौदा तथा जागेश्वर सिहानी को बलौदा से अकलतरा पदस्थ किया गया है। जागेश्वर सिहानी को कोटगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

रामायण प्रसाद सूर्यवंशी को पहरिया से बम्हनीडीह पदस्थ करते हुए बिर्रा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं जयनारायण भूपेंद्र को मुलमुला से शिवरीनारायण, आदित्य झा को राहौद से पामगढ़, संजय सोनी को खरौद से राहौद तथा शीला देवांगन को नजूल चांपा से सुकली पदस्थ किया गया है। इसके अलावा भागवत सिंह गोंड़ को सारागांव से जांजगीर, शेख मोहम्मद मुजीब को बम्हनीडीह से नवागढ़ तथा साहेब लाल टंडन को राजस्व निरीक्षक वर्कलोड से नजूल शाखा जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Related Articles

Back to top button