Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

विधायक ब्यास कश्यप के संघर्ष की जीत: जांजगीर-पीथमपुर मार्ग के लिए ₹27.78 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से जर्जर हाल में पड़ी जांजगीर-पीथमपुर ग्रामीण मार्ग के निर्माण और मजबूतीकरण के लिए शासन ने 27 करोड़ 78 लाख 46 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा 27 मार्च को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
आंदोलन से मिली विकास की राह
9.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए विधायक ब्यास कश्यप ने सड़क से लेकर सदन तक लंबी लड़ाई लड़ी है।
सड़क की बदहाली को लेकर विधायक कश्यप के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन किया था। जनहित की इस मांग को उठाने के कारण विधायक और कई स्थानीय नागरिकों पर एफआईआर (FIR) तक दर्ज हुई, लेकिन उन्होंने पीछे हटने के बजाय संघर्ष जारी रखा।
बजट से लेकर स्वीकृति तक का सफर
विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि इस सड़क को वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल कराया गया था, लेकिन प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। हार न मानते हुए उन्होंने पुनः वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इसे शामिल कराया और वर्तमान बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया, जिसके सुखद परिणाम स्वरूप अब वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
इस मार्ग के निर्माण से पीथमपुर और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा। छात्रों को स्कूल-कॉलेज और मरीजों को अस्पताल पहुँचने में अब घंटों की देरी नहीं होगी। किसान अपनी उपज को आसानी से कृषि उपज मंडी और बाजारों तक पहुँचा सकेंगे।

10021290281157949075541329626
10021290292690805397960922538

Related Articles

Back to top button