क्राइमजाँजगीर -चाँपा

पुरानी रंजिश में चाकू और रॉड से हमला, बाप-बेटा गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद

जांजगीर-चांपा। बलौदा पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे की रॉड भी बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बछौद निवासी सचिन तिवारी (22 वर्ष) ने 23 मई को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि शाम करीब 5 बजे गांव का कोटवार विकास उसे और उसके पिता को घर के बाहर बुलाकर पुराने समझौते की बात कर रहा था।

इसी दौरान आरोपी प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु (20 वर्ष) और उसके पिता हरप्रसाद गोड (55 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 09 डिपरापारा वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे की रॉड भी जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु (20 वर्ष)
  2. हरप्रसाद गोड (55 वर्ष)

दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 09 डिपरापारा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।

पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार टैगोर, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार, टिकेश्वर राठौर, आरक्षक रज्जु रात्रे, संदीप सोनंत, रोहित साहू एवं जयराम बिंझवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button