जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर: चंद्रकुमार ओगारे ‘भाकू’ बने असंगठित क्षेत्र कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, दीपक बैज ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी


जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस संगठन में संगठनात्मक विस्तार करते हुए चंद्रकुमार ओगारे ‘भाकू’ को असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जारी किया गया है।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
चंद्रकुमार ओगारे ‘भाकू’ लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में अपनी सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही जांजगीर-चांपा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि ‘भाकू’ के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
श्रमिकों की आवाज बनेंगे ओगारे
असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में अब चंद्रकुमार ओगारे जिले के दिहाड़ी मजदूरों, छोटे कामगारों और असंगठित कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाएंगे। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाने में सफल होंगे।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रकुमार ओगारे ‘भाकू’ ने कहा— “मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूँगा और असंगठित क्षेत्र के लोगों के हक की लड़ाई लड़ूँगा।”

Related Articles

Back to top button