जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

जांजगीर: 16 जुलाई को वृंदावन भक्ति कुटीर के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट चौक से निकलेगी महाप्रभु श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

वृंदावन भक्ति कुटीर के तत्वावधान में 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन होगा। कलेक्ट्रेट चौक से भव्य रथयात्रा निकलेगी और अग्रसेन भवन में महाआरती, छप्पन भोग व महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

वृंदावन भक्ति कुटीर, जांजगीर के तत्वावधान में 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की नगर भ्रमण रथयात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर भगवान के दर्शन एवं महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट चौक से होगा शुभारंभ

रथयात्रा का शुभारंभ संध्या 3 बजे कलेक्ट्रेट चौक से होगा। यात्रा कलेक्ट्रेट चौक, बीटीआई चौक, कचहरी चौक, नेताजी चौक, वृंदावन भक्ति कुटीर, स्टेशन रोड होते हुए अग्रसेन भवन, नैला पहुंचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर पुष्पवर्षा एवं आरती करेंगे।

कीर्तन, विशेष रथ और भक्ति का रहेगा माहौल

रथयात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, संकीर्तन एवं विशेष रूप से सुसज्जित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्रद्धालु पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथयात्रा में शामिल होंगे।

अग्रसेन भवन में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

रथयात्रा के समापन के बाद शाम 7 बजे अग्रसेन भवन में भगवान श्री जगन्नाथ का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात 7:15 बजे छप्पन भोग, 7:30 बजे महाआरती तथा 7:45 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

आयोजन समिति ने जिले एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 8770862036 एवं 7000787486 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button