लायंस क्लब जांजगीर-नैला की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. वी. के. पैगवार अध्यक्ष, जूही गौरहा सचिव

सर्वसम्मति से गठित नई टीम आगामी सत्र में समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनहित के विभिन्न कार्यों को देगी नई गति।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा
जांजगीर-नैला स्थित लायंस क्लब जांजगीर-नैला की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवगठित टीम आगामी सत्र में समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, नेत्र परीक्षण, महिला एवं बाल कल्याण सहित विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों का प्रभावी संचालन करेगी।
नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारियां
नई कार्यकारिणी में डॉ. वी. के. पैगवार को अध्यक्ष, जूही गौरहा को सचिव तथा नमीषा थावाईत को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा धीरज जैन को प्रथम उपाध्यक्ष, रिकेश अग्रवाल को द्वितीय उपाध्यक्ष, प्राची पांडेय को सह सचिव, राहुल अग्रवाल को टेमर, हेमंत मिश्रा को जनसंपर्क अधिकारी (PRO) तथा विष्णु धानुका को टेल ट्विस्टर बनाया गया।
अनुभव और युवा ऊर्जा से आगे बढ़ेगा क्लब: राजेश पालीवाल
निवृत्तमान अध्यक्ष लायन राजेश पालीवाल ने कहा कि पिछले कार्यकाल में क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से अनेक सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियों का सफल संचालन किया गया। उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अनुभव और युवा ऊर्जा के समन्वय से क्लब की सेवा गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा “We Serve” की भावना को और अधिक सशक्त बनाएगी।
समाज सेवा का होगा विस्तार: डॉ. वी. के. पैगवार
नवनियुक्त अध्यक्ष लायन डॉ. वी. के. पैगवार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब जांजगीर-नैला “हम सेवा करते हैं (We Serve)” के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्यों का विस्तार करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
संचालक मंडल भी घोषित
संचालक मंडल में डॉ. परस शर्मा, देवेश सिंह, रमेश सुल्तानिया, श्रवण सिंह, राजेश पालीवाल, ब्रजेश गौरहा, मंजुला सिंह, युवराज सिंह, रीता सिंह, ऋषिकेश उपाध्याय, मनोज अग्रवाल, शंभु पालीवाल, नवीन अग्रवाल तथा विजय सोनी को सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा तथा जनहित के अनेक नवाचार कार्यक्रम आयोजित करेगा।




