क्राइमजाँजगीर -चाँपा

अकलतरा: तरौद में जुआ खेलते 9 जुआरियों पर पुलिस की कार्रवाई, ₹29 हजार नकद जब्त

देर शाम छापेमारी में ताश की पत्तियां और नकदी बरामद, जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद में पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मौके से कुल ₹29 हजार नकद और ताश की पत्तियां बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई 2026 की देर शाम ग्राम तरौद में जुआ खेले जाने की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की गई। मौके पर जुआ खेल रहे 9 लोगों को पकड़ा गया। उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

नकदी और ताश की पत्तियां जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹29,000 नकद तथा जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही ताश की पत्तियां जब्त की हैं।

जिले में जारी है अभियान

पुलिस के अनुसार, जिले में जुआ और सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button