छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

चिल्हर की किल्लत से राहत: SBI और चैंबर की संयुक्त पहल से सिक्का एवं नोट वितरण

जांजगीर-नैला में व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, लाखों के सिक्कों का हुआ वितरण

जांजगीर चाम्पा। शहर में लंबे समय से चल रही चिल्हर (छोटे नोट एवं सिक्के) की समस्या से व्यापारियों और आम जनता को राहत दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। शनिवार को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जांजगीर-नैला इकाई एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के संयुक्त सहयोग से मुख्य शाखा परिसर में विशेष सिक्का एवं नोट वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

₹3 लाख के सिक्के और छोटे नोट किए गए वितरित
बाजार में नकदी प्रवाह को सुचारू बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में ₹10 के सिक्कों का ₹3,00,000 मूल्य का वितरण किया गया। साथ ही छोटे नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ₹10, ₹20 एवं ₹50 के कुल ₹30,000 मूल्य के नए नोट भी व्यापारियों को उपलब्ध कराए गए।

खाता धारकों और व्यापारियों के लिए निर्धारित सीमा

बैंक प्रबंधन द्वारा पारदर्शी एवं व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग श्रेणियां तय की गईं

करेंट अकाउंट धारक: ₹5,000 तक के ₹10 के सिक्के

सेविंग अकाउंट धारक: ₹2,500 तक के ₹10 के सिक्के

गैर-खाताधारक: ₹2,500 तक की चिल्हर सुविधा

व्यापारियों की बड़ी भागीदारी, बैंक की पहल की सराहना
इस शिविर में कपड़ा, किराना, मेडिकल, सब्जी, चाट-ठेला एवं फुटकर व्यवसाय से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चिल्हर उपलब्ध होने से दैनिक लेनदेन में अब काफी आसानी होगी।

चैंबर और बैंक प्रबंधन की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्रीमती ज्योत्सना सिंह एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं चैंबर की ओर से प्रदेश मंत्री दीपक पालीवाल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव सुनील शर्मा, सह सचिव गजानंद अग्रवाल एवं नीरज शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा विजय अग्रवाल, कमल अग्रवाल, निखिल बजाज, कमल गुरनानी, सतीश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रवि निर्मलकर एवं मनीष साहू सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए।

भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे
चैंबर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

10022799362553171184598482224

Related Articles

Back to top button