जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस स्कूल चांपा में हुआ पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

🔴 Aaj Ki Baat News । जांजगीर चाम्पा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चांपा स्थित लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में लायंस क्लब चांपा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष MJF लायन संतोष कुमार सोनी, लायंस शिक्षण समिति के चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन, क्लब सचिव लायन वासुदेव देवांगन, लायन विनोद कुमार अग्रवाल, प्राचार्य अजीता वी. के., शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

वृक्षों के संरक्षण पर दिया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस शिक्षण समिति के चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन ने कहा कि पृथ्वी पर वृक्षों का विशेष महत्व है। पर्यावरण संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वृक्ष जहां भूमि संरक्षण में सहायक होते हैं, वहीं फल, फूल और स्वच्छ वायु भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि वाहनों से निकलने वाली विषैली गैसों को अवशोषित कर वृक्ष जीवनदायिनी ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। केवल वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सभी को वृक्षों की कटाई रोकने और उनकी सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

जागरूकता अभियान चलाने की परंपरा

लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी ने शहर में वृक्षों के संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए वृक्षों के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि लायंस स्कूल में विभिन्न राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के दिवसों पर नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है।

Related Articles

Back to top button