जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

मोहतरा: शिवरीनारायण मठ के ‘बाड़ा’ निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा

राजेश्री महन्त जी महाराज ने किया शिलान्यास; एक वर्ष के भीतर पूरा होगा निर्माण

सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए मिलेगा नया मंच

जांजगीर-चांपा । जिले के ग्राम मोहतरा में श्री शिवरीनारायण मठ के ऐतिहासिक ‘बाड़ा’ के जीर्णोद्धार हेतु बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। 13 मई को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच आयोजित इस समारोह में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त जी महाराज सहित मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यह बाड़ा वर्षों पुराना और जर्जर हो चुका था, जिसके नवनिर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि पूर्वाचार्यों द्वारा निर्मित यह बाड़ा ग्रामीणों के सुख-दुख के कार्यों का केंद्र रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भगवान शिवरीनारायण की कृपा से निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों ने भी कहा कि मठ सदियों से अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभाता आ रहा है और यह निर्माण उसी सेवा भावना का एक हिस्सा है।

सुविधाओं से लैस होगा नया परिसर
बाड़ा निर्माण के बाद ग्रामीण इसका उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए कर सकेंगे। इस अवसर पर शिवरीनारायण और दूधाधारी मठ ट्रस्ट के कई प्रतिष्ठित सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गांव के सरपंच और कोटवार का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। भूमि पूजन की खबर से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और उन्होंने इस पहल के लिए मठ प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

10023242354876499181362353175

Related Articles

Back to top button