जाँजगीर -चाँपाशिक्षास्पोर्ट्स

चाम्पा में शोतोकान कराटे चयन ट्रायल सम्पन्न, विधायक ब्यास कश्यप ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन, खिलाड़ियों से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की अपील

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

चाम्पा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में कराटे एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शोतोकान कराटे काई चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए आयोजित इस ट्रायल में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में विधायक ब्यास कश्यप ने कराटे एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।

कोलकाता में प्रतिभा दिखाने की अपील

विधायक कश्यप ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएं और जांजगीर-चांपा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है।

कोचों के प्रयासों की सराहना

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कोच रामू भैना और मुरली के योगदान की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों प्रशिक्षक नगर के युवाओं को शोतोकान कराटे में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में सुनील साधवानी, अनिल मोदी, बलबीर सिंह ढिल्लों, हरीश पांडेय, किशन आदित्य, शांति साहू, पद्माकर कश्यप, अंशु यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और अभिभावक उपस्थित रहे। युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

img com 2026062917293932802782437490900468159

Related Articles

Back to top button