जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, नई पीढ़ी को इसकी सच्चाई जाननी चाहिए : रजनीश सिंह

भाजपा की प्रेस वार्ता में 1975 के आपातकाल को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को किया गया याद।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा कूटराघात बताया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 की मध्यरात्रि को तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया था, जिसने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक विवादित और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा। उनके अनुसार उस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई और अनेक विपक्षी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव का आरोप

रजनीश सिंह ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने के प्रयास हुए और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की आलोचना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा कई समाचार पत्रों के प्रकाशन पर भी प्रतिबंध लगाए गए।

लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को किया याद

प्रेस वार्ता में उन्होंने जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित उन नेताओं का उल्लेख किया जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि उनके त्याग और संघर्ष के कारण ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुनः स्थापित हो सकी।

नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने पर जोर

भाजपा नेताओं ने कहा कि देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और नई पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास और लोकतंत्र के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता आवश्यक है।

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री नंद चौधरी, जिला महामंत्री नंदनी राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, प्रदेश किसान प्रवक्ता इंजी रवि पांडे, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंका सिंह, प्रदीप शराफ, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी एवं पुष्पेंद्र निलमरकर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img com 202606241901215271704180668852026789

Related Articles

Back to top button