देश-विदेशस्पोर्ट्स

T20 वर्ल्ड कप: कोलंबो में ‘ईशान’ का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर सुपर-8 में बनाई जगह

कोलंबो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी है। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी और फिर घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को पूरी तरह पस्त कर दिया। इस महाविजय के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है।


ईशान किशन की आतिशी पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। ईशान ने मात्र 40 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव (32 रन) और तिलक वर्मा (25 रन) के उपयोगी योगदान की मदद से भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

20260215 2314173643623876582268162


पाकिस्तानी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढही
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत किसी दुःस्वप्न जैसी रही। पारी के पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान (0) को आउट कर झटका दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने एक ही ओवर में सैम अयूब (6) और कप्तान सलमान आगा (4) को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवरों में मात्र 114 रनों पर सिमट गई।


गेंदबाजों का घातक प्रदर्शन

20260215 2312563723302675027057888
  • जसप्रीत बुमराह: 2 विकेट (17 रन)
  • हार्दिक पांड्या: 2 विकेट (16 रन)
  • वरुण चक्रवर्ती: 2 विकेट (17 रन)
  • अक्षर पटेल: 2 विकेट (29 रन)
  • कुलदीप यादव व तिलक वर्मा: 1-1 विकेट

  • रिकॉर्ड 8-1 का हुआ
    इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है। रनों के लिहाज से यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है। मैच के हीरो रहे ईशान किशन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
20260215 2312594725519917250687209

Related Articles

Back to top button