जाँजगीर -चाँपा

खरीफ 2026 की तैयारी: साथी पोर्टल फेस-2 पर बीज वितरण के लिए प्रशिक्षण आयोजित

जांजगीर में कृषि विभाग ने समितियों, एफपीओ और निजी संस्थाओं को दिया पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा, 25 अप्रैल 2026। आगामी खरीफ सीजन 2026 में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “साथी पोर्टल फेस-2” के उपयोग हेतु जिला पंचायत सभागार जांजगीर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में सेवा सहकारी समितियों, कृषि विभाग के मैदानी अमले, एफपीओ तथा निजी बीज उत्पादक संस्थाओं के माध्यम से बीजों के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित जानकारी को पोर्टल में दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षक  सी.पी. मिश्रा (बीज प्रबंधक) ने प्रतिभागियों को पोर्टल के संचालन, ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि  राकेश शर्मा, बीज निगम खोखसा की उपप्रबंधक श्रीमती नम्रता उपाध्याय सहित जिले के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक, एफपीओ सदस्य, निजी बीज उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधि और कृषि विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा।

इस पहल से खरीफ सीजन में बीज वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होने की उम्मीद जताई गई है।

10022491226556938150144218570

Related Articles

Back to top button