कुलीपोटा में तीन दिवसीय गुरुघासीदास जयंती समारोह संपन्न

जांजगीर चाम्पा। जय सतनाम सेवा समिति कुलीपोटा के तत्वावधान में सर्व सतनामी समाज द्वारा परम पूज्य संत शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा जी की जयंती का तीन दिवसीय आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य “मनखे-मनखे एक समान” एवं “सत्य ही ईश्वर है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा सांसद मा. श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं। द्वितीय दिवस में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आनंद प्रकाश मिरी मुख्य अतिथि रहे। समापन समारोह में जांजगीर-चांपा विधायक मा. व्यास कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तीनों दिनों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सतनामी समाज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजन में सामाजिक एकता, भाईचारा, सांस्कृतिक विरासत एवं आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जय सतनाम सेवा समिति कुलीपोटा के पदाधिकारियों एवं पुजारीगण का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी चंद्रकांत रात्रे द्वारा दी गई।




