Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाशिक्षा

लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में श्रद्धा और उल्लास से मना विश्वकर्मा पूजन उत्सव

चेयरमैन रामप्रपन्ना देवांगन व पदाधिकारियों ने की पूजा-अर्चना, स्कूली बसों का हुआ पूजन और चालकों को बंटा प्रसाद

🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन लायन रामप्रपन्ना देवांगन, अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी, सचिव लायन वासुदेव देवांगन, एमजेएफ लायन संतोष कुमार अग्रवाल एवं लायन विनोद कुमार अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और बसों का पूजन

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की सभी छात्र परिवहन बसों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी वाहन चालकों और सहायकों (ड्राइवर्स एवं हेल्पर्स) को सम्मानपूर्वक प्रसाद वितरण किया गया।

सृजन, कौशल और परिश्रम के प्रतीक हैं भगवान विश्वकर्मा

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीकी कौशल और परिश्रम के अधिष्ठाता देव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर प्रत्येक कार्य में ईमानदारी, लगन और दक्षता का परिचय देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है।

Related Articles

Back to top button