Chhattisgarh

कॉम्बिंग गश्त में 90 वारंटी गिरफ्तार, अवैध शराब के साथ 2 आरोपी पकड़े, डकैती के फरार आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में, रातभर चला विशेष अभियान

जांजगीर-चांपा, 12 अप्रैल। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बीती रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं विशेष चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 90 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी गई। पुलिस टीमों ने 29 गिरफ्तारी वारंटी एवं 61 स्थाई वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ने में सफलता प्राप्त की। डकैती के एक प्रकरण में फरार 2 स्थाई वारंटियों को थाना बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिन्हें संबंधित प्रकरण के तहत बिलासपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान 91 लीटर से अधिक अवैध कच्ची महुआ एवं देशी शराब जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
थाना जांजगीर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने वाले 5 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा जिले के सभी थानों से अलग-अलग टीमें गठित कर यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

10021923846993764230267108355

Related Articles

Back to top button