
रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की झोली में पहला स्वर्ण पदक डाल दिया है। निकिता ने महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) स्पर्धा में कुल 160 किलोग्राम वजन उठाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई:“शाबाश निकिता बिटिया…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निकिता की इस बड़ी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है।” उन्होंने इस जीत को प्रदेश की बेटियों के कठिन परिश्रम और सपनों की उड़ान का प्रतीक बताया।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा:
मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि निकिता की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों और विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी। निकिता की इस सफलता से पूरे खेल जगत और प्रदेश में हर्ष का माहौल है।




