
सक्ति के नाका चौक में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे मौजूद
सक्ति। सक्ति के नाका चौक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े और जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। वहीं जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने सभी से उनके आदर्शों को अपनाकर समरस और सशक्त समाज निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।




