जाँजगीर -चाँपा

जल संरक्षण से लेकर पीएम आवास तक कलेक्टर ने तय की टाइमलाइन, धीमी प्रगति पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर महोबे ने नवागढ़ एवं बम्हनीडीह में पंचायतों की समीक्षा बैठक ली

नवा तरिया, मोर गांव मोर पानी अभियान को मिशन मोड में मानसून पूर्व पूर्ण करने के निर्देश

गांवों के विकास के लिए 5 साल का रोडमैप बनेगा, जमीनी जरूरतों के आधार पर प्लानिंग

अधूरे आवास कार्यों पर नाराजगी , धीमी प्रगति वाले सचिवों,रोजगार सहायकों को फटकार

अवैध रेत खनन,परिवहन पर रखें निगरानी, ग्राम स्तर तक सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश

सुशासन तिहार: 1 मई से 10 जून तक लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

जांजगीर-चांपा, 25 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनपद पंचायत नवागढ़ एवं बम्हनीडीह की पंचायतों की समीक्षा बैठक लेकर ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पीएम आवास में लापरवाही पर नाराजगी
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित और अप्रारंभ कार्यों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि आवास से जुड़ी शिकायत मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी। धीमी प्रगति वाले सचिवों और रोजगार सहायकों को फटकार भी लगाई गई।

जल संरक्षण अभियान को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश
कलेक्टर ने “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत सोखता गड्ढे, डबरी और तालाब निर्माण कार्यों को मानसून पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही “नवा तरिया” निर्माण कार्यों को तेजी से शुरू कर रोजगार सृजन बढ़ाने पर जोर दिया।

गांवों के विकास के लिए बनेगा 5 साल का रोडमैप
उन्होंने गांवों के समग्र विकास के लिए 5 वर्षीय योजना तैयार करने के निर्देश दिए, जो जमीनी आवश्यकताओं पर आधारित होगी। इसमें पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अवैध रेत खनन पर सख्ती
कलेक्टर ने अवैध रेत खनन और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। ग्राम स्तर तक सूचना तंत्र मजबूत करने और तत्काल जानकारी उच्च स्तर तक पहुंचाने को कहा।

सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा
1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित और पारदर्शी निराकरण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, संबंधित जनपदों के सीईओ, तहसीलदार, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

10022497713327193117631362824

Related Articles

Back to top button