जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

श्रीमद् भागवत महापुराण एवं शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त

जांजगीर चाम्पा। पामगढ़ एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज जांजगीर चांपा जिले के प्रवास के दौरान श्रीमद् भागवत महापुराण एवं श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम अमोरा के प्रतिष्ठित नागरिक पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुनीराम कश्यप के यहां श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में तथा पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम लोहर्सी के कश्यप परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर उन्होंने कथा श्रवण किया। इस बीच अपने आशीर्वचन संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- यह परम सौभाग्य की बात है कि श्री कश्यप जी ने अपने पूर्वजों के मोक्षकी कामना हेतु श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया है भगवान शिवरीनारायण से प्रार्थना है कि वे उनकी मनोकामना को पूरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि अमोरा में व्यास पीठ पर श्री अरविंद शर्मा जी महाराज तथा लोहर्सी में कथावाचक के रूप में पंडित कृष्णा दुबे जी महाराज अकोला, महाराष्ट्र से विराजित हैं। इन दोनों आचार्यों ने राजेश्री महन्त जी महाराज के कथा स्थल पर आगमन को अपना भाग्य निरूपित करते हुए कहा कि -ये चलते- फिरते तीर्थ हैं संत महात्मा साक्षात तीर्थ के ही स्वरूप होते हैं आपके आगमन से यह आयोजन सफल हुआ है। जब परमात्मा की असीम कृपा होती है तब संतों का दर्शन होता है। कार्यक्रम में राजेश्री महन्त जी महाराज के साथ पूर्व जनपद सदस्य कमलेश सिंह, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, तथा भूपेंद्र यादव, ओंकार रायसागर, साखीराम कश्यप, दिलीप कुमार कश्यप सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण उपस्थित थे।

10022523326662690018347969312

Related Articles

Back to top button