लायंस स्कूल का परीक्षा परिणाम जारी, विद्यार्थियों ने हासिल की उत्कृष्ट सफलता

जांजगीर चांपा। अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश हायर सेकण्ड्री स्कूल का शिक्षा सत्र 2025 26 की स्थानीय कक्षाओं का परीक्षा परिणाम गुरूवार 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे लायंस स्कूल के सभागार में लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन (विडियो प्ले), लायंस शिक्षण समिति के वाईस चेयरमेन लायन डॉ. के. पी. राठौर, लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी, सचिव राजेश अग्रवाल, स्कूल सचिव लायन सी.ए. सुरेश अग्रवाल, लायन नंदकुमार देवांगन विशेष रूप से मौजूद थे।
परीक्षा परिणाम जारी करते हुए अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन सभी बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत् है। उन्होंने सभी सफल बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उनके लिए अच्छी पढ़ाई के लायंस क्लब शिक्षण समिति ने स्कूल को सी.बी.एस.ई. की मान्यता दिला दी। जिसमें पढ़ाई करके विद्यार्थी अपना उज्जवल भविष्य बना सके। लायन सी. ए. सुरेश अग्रवाल ने कहा कि सभी बच्चे अच्छा परिणाम लाने का प्रयास करते है लेकिन सफलता उन्हीं को हासिल होती है जो इसे उत्तर पुस्तिका में मूर्त रूप देने में कामयाब होते है। लायंस क्लब के सचिव लायन राजेश अग्रवाल ने भी सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी। लायन डॉ. व्ही. के अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।
अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य श्रीमती अजिता व्ही. के. ने स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आगामी शिक्षा सत्र में स्कूल का परिणाम और भी बेहतर लाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।
इस मौके पर लायंस पदाधिकारियों द्वारा स्कूल की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका जया अग्रवाल ने तथा अंत में आभार प्रदर्शन लायन नंदकुमार देवांगन ने किया।




