क्राइमजाँजगीर -चाँपा

धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

गंभीर वारदात से पहले कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, हथियार जब्त कर भेजा जेल

जांजगीर-चांपा। शहर में धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से धारदार हथियार जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।

पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को पकड़ लिया, जो धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे थे।

दोनों आरोपियों से हथियार जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 नग धारदार हथियार जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इनकी हुई गिरप्तारी

  1. पंकज सूर्यवंशी (22 वर्ष), निवासी पेण्ड्री, जांजगीर
  2. दीपक सूर्यवंशी (30 वर्ष), निवासी पेण्ड्री, जांजगीर

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत एवं दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button