जाँजगीर -चाँपासुशासन तिहार

सुशासन तिहार बना खुशियों का जरिया: त्रिवेणी रात्रे को मिली पक्के घर की चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ सपना, कच्चे मकान से मिली

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम तिलई में आयोजित शिविर में ग्राम मुरलीडीह निवासी श्रीमती त्रिवेणी रात्रे को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। वर्षों से पक्के घर का सपना देख रहीं त्रिवेणी रात्रे के लिए यह पल बेहद भावुक और यादगार रहा।

कच्चे मकान से मिली राहत
श्रीमती त्रिवेणी रात्रे ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश के मौसम में पानी टपकता था और गर्मी के दिनों में काफी परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में जीवन यापन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पक्का घर बनने से परिवार को न केवल बेहतर सुविधा मिली है, बल्कि आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
श्रीमती रात्रे ने कहा कि सुशासन तिहार 2026 आम लोगों के लिए राहत और खुशियों का माध्यम बनकर सामने आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है।

Related Articles

Back to top button