एयरपोर्ट से सीधे करही गोलीकांड स्थल पहुंचे SP विजय कुमार पाण्डेय, आरोपियों की तलाश में शुरू हुआ “ऑपरेशन हंट”

मृतक परिवार से मुलाकात कर ली घटना की जानकारी, पुलिस टीमों को अलग-अलग दिशाओं में किया रवाना
जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने त्वरित और सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 6 सप्ताह के IPS इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने गए हुए थे। प्रशिक्षण पूर्ण कर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वे सीधे ग्राम करही पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
मृतक परिवार से की मुलाकात
पुलिस अधीक्षक ने मौके पर बिर्रा थाना प्रभारी एवं साइबर प्रभारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
आरोपियों की तलाश में “ऑपरेशन हंट” शुरू
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” शुरू किया गया है। पुलिस टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक एवं बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू भी उपस्थित रहे।




