पॉलिटिक्स

TMC को बड़ा झटका: 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय, NDA को समर्थन का ऐलान

काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र, दो-तिहाई बहुमत होने का दावा।

🔴 Aaj Ki Baat News | नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल की राजनीति और संसद के समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने का ऐलान किया है।

लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र

बागी गुट की नेता और सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर विलय संबंधी पत्र सौंपा। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ टीएमसी के 20 सांसद हैं, जो पार्टी की लोकसभा संख्या के दो-तिहाई से अधिक हैं।

NDA के साथ काम करने का ऐलान

काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि सांसदों का यह समूह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशहित के मुद्दों पर एनडीए के साथ मिलकर काम करेगा। बागी सांसदों ने संसद में अलग बैठने की व्यवस्था की भी मांग की है।

क्या है NCPI?

नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) त्रिपुरा आधारित एक पंजीकृत राजनीतिक दल है। हाल के घटनाक्रम के बाद यह पार्टी अचानक राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गई है।

टीएमसी के सामने बड़ी चुनौती

इस घटनाक्रम को टीएमसी के लिए अब तक के सबसे बड़े संसदीय संकटों में से एक माना जा रहा है। हालांकि पार्टी नेतृत्व पहले बागी सांसदों के दावों पर सवाल उठा चुका है। अब सभी की नजर लोकसभा अध्यक्ष के अगले निर्णय और संसदीय प्रक्रिया पर टिकी है।

Related Articles

Back to top button