कृषि\किसानजाँजगीर -चाँपा

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से खेती की तैयारी आसान हुई: किसान रामनाथ कश्यप

बलौदा विकासखंड के ग्राम नवापारा निवासी किसान रामनाथ कश्यप ने कहा कि योजना से मिली राशि का उपयोग बीज, उर्वरक और अन्य कृषि कार्यों में करेंगे।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त मिलने के बाद जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवापारा के किसान रामनाथ कश्यप खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता खेती की शुरुआती जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और किसानों पर आर्थिक दबाव कम करती है।

7 एकड़ में करते हैं खेती

रामनाथ कश्यप ने बताया कि वे लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि में खेती करते हैं। उनके अनुसार हर फसल सीजन की शुरुआत में बीज, उर्वरक, कीटनाशक और अन्य कृषि आदानों के लिए धन की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली राशि किसानों के लिए उपयोगी साबित होती है।

बीज और उर्वरक खरीदने में मिलेगी मदद

रामनाथ कश्यप ने बताया कि 23वीं किस्त से प्राप्त राशि का उपयोग वे बीज, उर्वरक और अन्य कृषि कार्यों में करेंगे। उनका कहना है कि इससे समय पर बुवाई करने में सुविधा होगी और बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ेगी।

योजना को बताया किसानों के लिए लाभकारी

रामनाथ कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को समय पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध करा रही है। उनके अनुसार इससे खेती की लागत का कुछ बोझ कम होता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

Related Articles

Back to top button