जांजगीर: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस लाइन में 150 पौधों का रोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जांजगीर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 150 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत पुलिस लाइन जांजगीर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा हरियाली को बढ़ावा देना था। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत जांजगीर-चांपा पुलिस ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
150 पौधों का किया गया रोपण
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आयोजित अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी अजाक सतरूपा, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा। यह अभियान प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण के निर्माण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।





