जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

ज्ञानोदय स्कूल में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने दिखाई बहुमुखी प्रतिभा

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर में शनिवार को कक्षा-वार सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना था। विद्यालय के संचालक डॉ. सुरेश यादव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नन्हे बच्चों ने बिखेरा हुनर

नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने कविता, राइम्स, एक्शन सॉन्ग, रंग, फल, फूल एवं जानवरों की पहचान तथा चित्र पहचान प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता

कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ, भाषण, कहानी वाचन और चुटकुला प्रस्तुति प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

व्यक्तित्व विकास पर जोर

कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी कक्षा अध्यापकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय परिसर पूरे समय उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक माहौल से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिनकी शिक्षकों ने सराहना की।

सह-शैक्षणिक गतिविधियों का महत्व

डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि सह-शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का नियमित आयोजन करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा की गई तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Back to top button