क्राइमसक्ती

सक्ती: दो घरों में चोरी करने वाले 3 शातिर और 1 खरीदार गिरफ्तार, ₹3.85 लाख के जेवरात जब्त

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरचोर गिरोह का भंडाफोड़; बी.पी. ज्वेलर्स के संचालक समेत 4 आरोपी सलाखों के पीछे, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद।

सक्ती। थाना सक्ती क्षेत्र के दो अलग-अलग सूने मकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों मामलों में चोरी गया कुल ₹3,85,000 मूल्य का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है।

बाउंड्रीवाल फांदकर अलमारी से उड़ाए थे गहने

  • पहली घटना: प्रार्थी देवराम पटेल (44 वर्ष) के मकान में अज्ञात चोरों ने बाउंड्रीवाल फांदकर पीछे का दरवाजा खोला और अलमारी में रखे बैग से सोने का हार, झुमका-कनोती, टॉप्स, पदक, चांदी की पायल, मंगलसूत्र, अंगूठियां और आवश्यक दस्तावेज सहित करीब ₹2,95,000 का माल पार कर दिया।
  • दूसरी घटना: वार्ड क्रमांक 11 सोंठी निवासी प्रार्थिया श्रीमती कमला बाई यादव (48 वर्ष) के घर से चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और दुकान से सामान सहित लगभग ₹90,000 का मशरूका चोरी कर लिया था।

बी.पी. ज्वेलर्स में खपाए थे चोरी के जेवर

वारदात का तरीका एक जैसा होने पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से सोंठी निवासी तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने दोनों मकानों में चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने जेवरात आपस में बांट लिए थे तथा कुछ गहने सक्ती स्थित बी.पी. ज्वेलर्स के संचालक अमित अग्रवाल को बेचे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शत-प्रतिशत जेवरात बरामद कर लिए।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. बलवीर सतनामी, निवासी सोंठी
  2. फलेश साहू, निवासी सोंठी
  3. समीर डेनियल, निवासी सोंठी
  4. अमित अग्रवाल (संचालक, बी.पी. ज्वेलर्स, सक्ती – खरीदार)

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

img com 2026082517435725415646106148998751344

Related Articles

Back to top button