Chhattisgarhक्राइमजाँजगीर -चाँपा

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: मवेशी तस्करों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

15 भैंसें, 3 गाड़ियां जप्त, रस्सियों से बांधकर ले जा रहे थे बेजुबान जानवर

जांजगीर चाम्पा। जिले की शिवरीनारायण थाना पुलिस को मवेशी तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न केवल 15 नग भैंसों को मुक्त कराया, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल हो रही 3 पिकअप गाड़ियों और 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जब्त किए गए मवेशियों और वाहनों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

होटल के सामने पुलिस ने घेराबंदी कर मारा छापा
रविवार सुबह करीब 5:00 बजे थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव को सूचना मिली कि तीन पिकअप वाहनों में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर ओडिशा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राघव इन होटल के सामने मेन रोड पर नाकेबंदी की।

क्रूरता का मंजर: जब पुलिस ने पिकअप क्रमांक CG04QU9122, OD26F4334 और OD17T8523 को रोककर तलाशी ली, तो देखा कि प्रत्येक गाड़ी में 5-5 भैंसों को रस्सियों से बांधकर बेहद क्रूर तरीके से ठूंसा गया था। पुलिस ने तुरंत मवेशियों को मुक्त कराया और चालकों से पूछताछ शुरू की।

ओडिशा के बरगढ़ निवासी हैं सभी आरोपी
पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो सभी पड़ोसी राज्य ओडिशा के बरगढ़ जिले के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश ऐडजा (26), राजेश मांझी (26), निरंजन कोलारी (25), रूपेश कुमार (20) और प्रकाश राणा (32) के रूप में हुई है।

कड़ी कार्रवाई और रिमांड: आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button