नाबालिग बालिका को 16 घंटे में सुरक्षित बरामद, अनाचार के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट के बाद त्वरित कार्रवाई कर बालिका को बरामद किया, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
🔴 जांजगीर-चांपा। 09 सितंबर 2026। थाना अकलतरा क्षेत्र से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 घंटे के भीतर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में मोहम्मद सहीम उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रिपोर्ट दर्ज होते ही शुरू हुई तलाश
पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट थाना अकलतरा में दर्ज कराई गई थी। इस पर धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर बालिका बरामद
विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और पीड़िता के कथन में आरोपी द्वारा अनाचार किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जय साहू, थाना प्रभारी अकलतरा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, उप निरीक्षक के.डी. बनर्जी, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




