छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चांपा और पामगढ़ के एसडीएम बदले, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जारी किया नया कार्य विभाजन आदेश

डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी को चांपा व पवन कोसमा को पामगढ़ की कमान, सुश्री भावना साहू बनीं शिवरीनारायण एसडीएम

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया है। इस फेरबदल के तहत चांपा और पामगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम बदल दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी को चांपा और पवन कोसमा को पामगढ़ एसडीएम की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए एसडीएम की पदस्थापना

अनुविभाग स्तर पर हुए बदलावों के तहत डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी को चांपा का एसडीएम, सक्षम प्राधिकारी (लोक बेदखली), नजूल व भू-अर्जन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर पवन कोसमा को पामगढ़ का नया एसडीएम, भू-अर्जन एवं भाड़ा नियंत्रण अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान जांजगीर व नवागढ़ के एसडीएम और मेडिकल कॉलेज स्थापना के नोडल अधिकारी बने रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर सुमित बघेल अकलतरा व बलौदा के एसडीएम का कार्यभार संभालेंगे, जबकि परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री भावना साहू को केवल शिवरीनारायण तहसील के एसडीएम और नजूल अधिकारी का जिम्मा दिया गया है।

सीईओ व एडीएम के दायित्व

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयान को जन समस्या निवारण शिविर, नोडल स्वीप, आकांक्षी जनपद, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल जीवन मिशन तथा कृषि संबद्ध विभागों का प्रभार सौंपा गया है। अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर को एडीएम जांजगीर, पामगढ़ व शिवरीनारायण के भू-राजस्व प्रकरण, सतर्कता शाखा, पुलिस, नागरिकता-पासपोर्ट और खनिज शाखा का दायित्व मिला है। अपर कलेक्टर आर.के. तम्बोली चांपा अनुभाग के राजस्व प्रकरण, राहत एवं आपदा प्रबंधन, आरटीआई, लाइसेंस व डूडा शाखा संभालेंगे। वहीं अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी को अकलतरा अनुभाग के द्वितीय अपील प्रकरण, आंगनबाड़ी नियुक्ति अपील, जिला कोषालय, पीडब्ल्यूडी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य) का दायित्व सौंपा गया है।

संयुक्त व अन्य डिप्टी कलेक्टर्स

संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर को वित्त व स्थापना, डीएमएफ (DMF) नोडल अधिकारी, पर्यावरण, खाद्य शाखा, चिप्स, पीएम सूर्यघर योजना और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का प्रभार मिला है। डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौधरी वक्फ बोर्ड, आवक-जावक, आयोगों से प्राप्त पत्र, मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनसंवाद और उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) का कार्य देखेंगे। वहीं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रिचा सिंह को भू-अभिलेख, व्यपवर्तन, सीएम हेल्पलाइन (1076), सेवा सेतु, हाथकरघा विभाग, आईटीआई और जिला कौशल विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button