छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला आयोजन 11 से 13 फरवरी तक

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों को लेकर बैठक

जांजगीर चाम्पा। जिले में प्रस्तावित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला को सफल, सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं जनसहभागिता युक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह आयोजन 11 से 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।

बैठक में जांजगीर-चांपा विधायक  ब्यास कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर  संदीप सिंह ठाकुर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

img 20260121 wa00118504446003860950559

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा महोत्सव को और अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाने के लिए अपने सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव के अंतर्गत लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक धरोहर को प्रमुखता से प्रदर्शित करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही सुप्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों, लोक नृत्य एवं लोक गायन को मंच प्रदान किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।

वहीं एग्रीटेक कृषि मेला को किसानों के लिए जानकारी, तकनीक एवं लाभ का सशक्त माध्यम बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मेले में उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि यंत्र, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य तथा शासन की विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।

बैठक में महोत्सव एवं कृषि मेला पर आधारित स्मारिका “जाज्वल्या” के प्रकाशन को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय, समयबद्ध तैयारी एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button