
करीब 15,114 वोटों से भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत भवानीपुर सीट से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री और टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी को पराजित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी ने करीब 15,114 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इस परिणाम को राज्य की राजनीति में अहम माना जा रहा है।




