जाँजगीर -चाँपा

चौपालों के माध्यम से किसानों से संवाद बढ़ाए भाजपा किसान मोर्चा : चंदेल

केन्द्र व छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कर रही हैं अनेक अनुकरणीय कार्य

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गांव, गरीब और किसान केन्द्र तथा छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों के मूल आधार हैं। उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव चौपालों के माध्यम से किसानों से सीधा संवाद और संपर्क स्थापित किया जाए।

श्री चंदेल जिला भाजपा कार्यालय, जांजगीर में आयोजित की जिला स्तरीय प्रथम बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, आधुनिक खेती को बढ़ावा, फसल विविधीकरण तथा मिट्टी, मौसम और जल उपलब्धता के अनुरूप कृषि को प्रोत्साहित करना है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है और किसानों की समृद्धि से ही ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने केन्द्र सरकार की वीबीजी रामजी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आय में वृद्धि होगी। योजना के वास्तविक उद्देश्य को चौपालों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए गए कदमों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक किसानों को भाजपा से जोड़कर संगठन को और मजबूत करने का आग्रह किया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने की। इस अवसर पर प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सरकार द्वारा किसानों से खरीदे गए धान की अंतर राशि 731 रुपये देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button