Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच द्वारा 375 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जांजगीर चाम्पा।  कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच (छत्तीसगढ़) पंजीयन क्रमांक के अंतर्गत सभी पाँचों परिक्षेत्रों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह अथरिया कुर्मी समाज भवन, नेताजी चौक, जांजगीर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच के 375 पदाधिकारियों ने एक साथ शपथ लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति किशन कश्यप रहीं। विशिष्ट अतिथियों में भरत लाल कश्यप (अध्यक्ष, प्रदेश क्षत्रिय कन्नौजिया कुर्मी समाज), श्रीमती प्रतिभा देवी कश्यप (अध्यक्ष, नगर पंचायत राहोद), श्रीमती शांति घासीराम कश्यप (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत नवागढ़), श्री तुकाराम चंद्रवंशी (युवा उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज), श्रीमती नंदिनी राजवाड़े (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संगठनात्मक निर्णय के तहत श्री संतोष कुमार कश्यप (कैथा) को पुनः कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच की केंद्रीय समिति का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संरक्षक, मीडिया प्रभारी, संगठन मंत्री एवं अन्य पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

पाँचों परिक्षेत्रों—मल्दा, सर्वा, सलखन, डोंगाकोहरौद एवं सिलदहा—साथ ही जांजगीर, नवागढ़, सक्ती एवं राहोद नगर इकाइयों के अध्यक्षों व उनकी टीमों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की।

मुख्य वक्ता श्री तुकाराम चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए संगठित होकर आदर्श समाज निर्माण पर बल दिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कश्यप ने स्पष्ट किया कि यह मंच समाज में शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय, कृषि, प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान, शासकीय कार्यालयों में सहयोग तथा समाज के समग्र उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता है।

Related Articles

Back to top button