छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

खड़गे के बयान पर मुख्यमंत्री साय की कड़ी प्रतिक्रिया, प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को बताया लोकतंत्र के विरुद्ध, कांग्रेस से माफी की मांग

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे अपमानजनक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस प्रकार की भाषा न केवल स्तरहीन और अमर्यादित है, बल्कि यह उन करोड़ों नागरिकों का भी अपमान है, जो प्रधानमंत्री को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ संवाद की परंपरा को बनाए रखना आवश्यक है और इस तरह के बयान उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा का पालन जरूरी है और व्यक्तिगत टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने इसे लोकतंत्र की गरिमा पर आघात बताते हुए ऐसे बयानों की निंदा की।

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी से प्रधानमंत्री एवं देश की जनता से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

Related Articles

Back to top button