छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

उदयपुर में चमका चांपा का नाम, श्रेयांश साहू ने जीता सिल्वर मेडल, पावरलिफ्टिंग में 152.5 किग्रा डेडलिफ्ट कर सब-जूनियर कैटेगरी में हासिल किया दूसरा स्थान

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा स्थित शंकर नगर निवासी श्रेयांश साहू ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने उदयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सब-जूनियर ओपन डेडलिफ्ट कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किया।

152.5 किलोग्राम डेडलिफ्ट से बनाया स्थान
श्रेयांश साहू ने प्रतियोगिता में 152.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

परिवार और क्षेत्र में खुशी
उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनके पिता संजय साहू एवं चाचा अजय साहू सहित स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा
श्रेयांश की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है, जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Related Articles

Back to top button