पॉलिटिक्स

नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सार्वजनिक जीवन के अनुभवों का उल्लेख

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और कार्य अनुभवों को भावनात्मक एवं प्रेरक शैली में प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक प्रकाशन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुंचाना प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को जनसेवा, नेतृत्व और कार्यशैली के मूल्यों से परिचित कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील नेतृत्व की नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक पाठकों को प्रेरित करेगी और नेतृत्व तथा समाजसेवा के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर प्रदान करेगी।

समारोह में केंद्रीय मंत्रीगण, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button